हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में जींद जिले से हैं। जिले के सफीदों में वीरवार देर रात्रि एक घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने रामपुरा रोड पर तीन चिकित्सकों पर हमला कर दिया, इस हमले मेंं एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक चिकित्सक की पहचान डॉ. विकास शर्मा के रूप में हुई है, जो सफीदों में एक मल्टी-स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल संचालित करते थे।
आपको बता दें कि जींद पुलिस के मुताबिक हमला वीरवार देर रात्रि उस वक्तहुआ, जब डॉ. विकास शर्मा और उनके दो साथी डॉक्टर अपने अस्पताल से रामपुरा रोड की ओर जा रहे थे। अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससें डॉ. विकास शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायल डॉक्टरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।
परिजनों का गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार मृतक डॉ. विकास शर्मा के भाई ने कहा कि मेरे भाई को सुनियोजित तरीके से मारा गया है। हमारा किसी से कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो परिजन और समर्थक सड़कों पर उतरकर रोड जाम करेंगे।
