choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Homeखेल समाचाररोजगारशिक्षा व रोजगारसिरसा न्यूजहरियाणा

सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: March 28, 2026
Share
13 Min Read
sirsa news
sirsa ke 7 samachar

सिरसा के  7 समाचार  :

 रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को

ऐलनाबाद – तहसील कार्यालय रानियां स्थित कैंटीन के ठेके की नीलामी 30 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय उपमंडल अधिकारी (ना.) ऐलनाबाद में आयोजित की जाएगी। यह ठेका अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए रहेगा।एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया ने बताया कि इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। सभी इच्छुक आवेदकों को 25,000 रुपये की अग्रिम राशि नीलामी शुरू होने से पूर्व 30 मार्च 2026 को प्रातः 11ः00 बजे तक नाजर शाखा, कार्यालय उपमंडल अधिकारी (ना.) ऐलनाबाद में नकद या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करवानी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उपमंडल अधिकारी (ना.) ऐलनाबाद के कमरा नंबर 08 में नाजर से संपर्क किया जा सकता है।

Contents
  • सिरसा के  7 समाचार  :
  •  रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
  • सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित
  • परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
  • गैस, सीएनजी और पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं, कालाबाजारी करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
  • लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये
  • जीवीएच पंजुआना में महिला जागरूकता शिविर आयोजित
  • संसद में गूंजी सिरसा क्षेत्र में बढ़ते कैंसर मामलों की आवाज-सिरसा में सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल खोलने की मांग
  • खेलों व परीक्षाओं में अव्वल महिला शक्ति को महिला योद्धा एक आग सम्मान से किया सम्मानित

 

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

सिरसा, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार देश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जाता है। इस सम्मान के लिए केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक, अनुसंधान संस्थानों, वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान, नवाचार कार्य के क्षेत्र में काम किया हो। आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है। नामांकन प्रक्रिया जारी है, इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में स्वयं-नामांकन और अन्य द्वारा नामांकन दोनों की सुविधा उपलब्ध है।

 

परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में मदन मलिक प्रधानाचार्य, चमन भारतीय शिक्षाविद् और परीक्षा परिणाम के नोडल अधिकारी अंकुर छाबड़ा एवं समस्त स्टाफ ने सत्र 2025-26 का विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित किया। सभी विद्यार्थियों के अभिभावक, संरक्षक और माता-पिता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए । मेधावी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य और स्टाफ ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया और साथ में उज्जवल भविष्य की भी कामना की।

विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छे अंक लेकर शानदार परीक्षा परिणाम दिया। चमन भारतीय शिक्षाविद् ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम के साथ-साथ हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण भविष्य के लिए वचनबद्ध हैं, विद्यालय के सौंदर्यीकरण इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुशासन के बारे में विद्यालय की साफ-सफाई, सुखद वातावरण और अन्य गतिविधियों जैसे खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षा में यहां से पढ़े हुए विद्यार्थियों ने विद्यालय का, गुरुजनों का और माता-पिता का नाम रोशन किया है। इसके बारे में भी विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में नेहा, पूजा छाबड़ा, नवतेज, अलका, डा. विम्मी, रेखा, प्रमोद, पंकज, देवेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुरेश गिरी, राजकुमार, जितेंद्र पांडे, जगतार, अनूप एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

 

 

gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
Developed by Mukesh Gusaiana

गैस, सीएनजी और पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं, कालाबाजारी करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सिरसा।जिले में घरेलू गैस, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। आमजन को घबराने या किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सप्लाई पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि बीते दिन जिले में कुल 7903 गैस सिलेंडर वितरित किए गए, जिससे स्पष्ट है कि आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। एजेंसियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी ली जा रही है, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की कमी न हो।

उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही की जा रही है। एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं से तय कीमत से अधिक राशि न वसूली जाए। यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी या अवैध उपयोग पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दें।

 

लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये

सिरसा, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा “विकसित भारत – जी राम जी अधिनियम, 2025” के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को 50,000 तक का आकर्षक इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 4 अप्रैल कर दी गई है।इसका उद्देश्य ऐसा लोगो बनाना है जो ग्रामीण रोजगार, विकास और 2047 के विकसित भारत के विजन को दिखाए।

इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिन का रोजगार देने का प्रावधान है। आवेदन माईजीओवी पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा। सबसे अच्छा लोगो बनाने वाले को 50,000 रुपये का इनाम मिलेगा। डिजाइन मौलिक होना चाहिए और उसके साथ छोटा सा विवरण भी देना जरूरी है। जारी निर्देशों के अनुसार “विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम क्विज प्रतियोगिता” की अंतिम तिथि भी अब बढ़ाकर 07 अप्रैल कर दी गई है। वहीं 60 सेकंड फॉर माई विलेज” राष्ट्रीय रील/वीडियो चौलेंज की अंतिम तिथि 05 अप्रैल तक बढ़ाई गई है।

 

जीवीएच पंजुआना में महिला जागरूकता शिविर आयोजित

सिरसा। राजकीय पशु चिकित्सालय पंजुआना में महिला जागृति कैम्प का आयोजन उपनिदेशक डॉ. सुखविन्द्र सिंह एवं उपमण्डल अधिकारी डॉ. ओ. पी. कुकरेजा के दिशा निर्देश अनुसार किया गया। इस कैम्प में डॉ. अंशुल कम्बोज ने उपस्थित महिलाओं को पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया। कैंप में उपस्थित महिलाओं को पशुओं की साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य के बारे अवगत करवाया तथा पशुओं में समय-समय पर विभाग द्वारा चलाये जाने वाले टीकाकरण अभियान गलघोटू एवं मुंह पका, खुरपका, लंपी व त्वचा संबंधित बिमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस कैंप में पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग राजकीय चिकित्सालय पंजुआना के स्टाफ सदस्यों वीएलडीए प्रदीप कुमार, वीएलडीए मुरारी शर्मा, वीएलडीए रविकांत एवं राकेश कुमार ने भी अपना योगदान दिया। दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधि लवकेश ने उपस्थित होकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया तथा पशुचिकित्सालय को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

 

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

 

संसद में गूंजी सिरसा क्षेत्र में बढ़ते कैंसर मामलों की आवाज-सिरसा में सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल खोलने की मांग

 

नई दिल्ली ,सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने लोकसभा में हरियाणा विशेष रूप से सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

 

संसद में बोलते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद जैसे जिलों में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने विशेष रूप से घग्गर और यमुना नदी से प्रभावित क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन इलाकों में पर्यावरण एवं जल प्रदूषण की स्थिति की गहन जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और अन्य हानिकारक तत्वों के अत्यधिक उपयोग के कारण मिट्टी और भूजल दोनों दूषित हो रहे हैं, जिसका सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि यह पता लगाने के लिए तत्काल व्यापक और वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए कि क्या भूजल में प्रदूषण कैंसर के बढ़ते मामलों का प्रमुख कारण है।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाते हुए इस गंभीर समस्या के वास्तविक कारणों की पहचान करनी चाहिए और प्रभावी रोकथाम के उपाय लागू करने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सिरसा में एक सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल स्थापित करने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से न केवल सिरसा बल्कि आसपास के जिलों के हजारों मरीजों को समय पर जांच, बेहतर इलाज और समुचित देखभाल की सुविधा मिल सकेगी। अपने वक्तव्य के अंत में कुमारी सैलजा ने कहा कि यह केवल एक क्षेत्र का नहीं बल्कि पूरे देश के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है, जिस पर सरकार को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए।

 

 

बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Developed by Mukesh Gusaiana

 

खेलों व परीक्षाओं में अव्वल महिला शक्ति को महिला योद्धा एक आग सम्मान से किया सम्मानित

सिरसा। महिलाओं की आत्म चेतना और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई महिला योद्धा एक आग मुहिम के तहत गांव बनसुधार में मॉडेल आॅफ द सिटी दिल्ली-2020 काजल सैनी और अंजू कंबोज (बनसुधार) की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वर्णकार संघ के प्रधान व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजानंद सोनी मुख्य अतिथि रहे, जबकि काजल सैनी मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित सेतिया ने उपस्थिति दर्ज करवाई। समाजसेवी देवेंद्र टक्कर ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ जो महिलाएं सिंगल मदर हैं, विधवा हैं, जो अकेले जिंदगी से संघर्ष कर रही हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा रूपावास गांव की बेटी प्रियंका पुत्री देवीलाल सिहाग द्वारा यूथ नैशनल वॉलीबॉल में कांस्य पदक जीतने पर उसे कार्यक्रम में आमंत्रित कर महिला योद्धा एक आग अभियान ने सम्मानित किया गया।

 

इसके अलावा गांव बनसुधार से 10वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली स्नेहा कुमारी पुत्री वकील चंद, 89.6 प्रतिशत प्राप्त सुधा कुमारी पुत्री हरि राम, खो-खो खिलाड़ी मनीषा कुमारी पुत्री सुरेंद्र कुमार, कराटे खिलड़ी नैंसी पुत्री राजेंद्र कुमार, जोकि जिला स्तर, 2 स्वर्ण, राज्य स्तर पर स्वर्ण, रजत, राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक विजेता रही है को भी सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता काजल सैनी ने कहा कि महिला योद्धा एक आग मुहिम का काम गली-गली में छुपी ऐसे खजाने और ऐसे योद्धा ढूंढ लेने का है, जो किसी न किसी कारणवश दबे रह जाते हैं और समाज में दिखाई नहीं देते या उजागर नहीं होते, जिसके कारण वे आगे नहीं बढ़ पाते।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर मंच नहीं मिलने के कारण वे आगे नहीं निकल पाते। ऐसी प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना ही इस मुहिम का उद्देश्य है।

TAGGED:CHOPTAPLUS SIRSAsirsa news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Haryana Police GK Questions 100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Next Article Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत

ताजा खबरें

Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
स्वास्थ्य समाचार
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Home
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Home
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Home
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?