choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Home

New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: April 1, 2026
Share
3 Min Read
School Opening Ceremony News
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्प के प्रांगण में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना से की गई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

तिलक लगाकर हार्दिक स्वागत किया

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  मनीष कुमार ने कक्षा छठी एवं नवमी में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो जीवन को नई दिशा प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला

विद्यालय के प्रख्यात प्रवक्ता  नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रथम दिवस पर माँ सरस्वती की आराधना कर ज्ञानार्जन की ओर पहला कदम बढ़ाना अत्यंत शुभ होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ अध्ययन करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

विधिवत प्रवेश कराया गया

बच्चों का तिलक लगाकर नए शैक्षणिक सत्र में उनका विधिवत प्रवेश कराया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और उल्लास के साथ विद्यालय में कदम रखा, मानो उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही न हो। नए वातावरण, नए साथियों और नई शुरुआत को लेकर उनके चेहरे पर विशेष आनंद और उमंग देखने को मिली।

प्रथम दिवस को यादगार बनाया

इसके साथ ही विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रथम दिवस पर ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे वे आरंभ से ही अपनी पढ़ाई को नियमित रूप से प्रारंभ कर सकें। पुस्तकों को प्राप्त कर बच्चों में सीखने के प्रति और अधिक उत्साह एवं लगाव देखने को मिला। निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों से पाँचवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का छठी कक्षा में प्रवेश भी इस अवसर पर सुनिश्चित किया गया, जिससे उनके शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत को विशेष रूप से उत्सव के रूप में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण— प्रिंस छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र शास्त्री, सुनीता कोहली, रितु, देशराज, दलजीत सिंह, संदीप मेहरा, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, सिकंदर सिंह, मुंशी राम, विनीत बजाज, सरोज रानी, रोहित कुमार, सुनील खुराना, रोहताश कुमार, डॉ. अवतार सिंह आदि—ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
रंगारंग प्रस्तुतियों एवं उत्साहपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से नए सत्र के प्रथम दिवस को यादगार बनाया गया। विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ स्वागत किया।
HBSE Result 2026 Latest Update: इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Foci fogadás regisztrációs lépései
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:admission 2026bapp villageeducation newsHaryana Schoolmodel sanskriti schoolschool eventschool newssirsa newsstudent welcome
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Next Article Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग

ताजा खबरें

Haryana News: इन परियोजनाओं को हवा देने आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कम सैनी ने भेजा न्योता
हरियाणा
ढेंचा बीज पर अनुदान 2026: चौपटा-सिरसा के किसानों को प्रति एकड़ 1000 प्रोत्साहन राशि, 25 अप्रैल तक करें आवेदन
कृषि न्यूज
हरियाणा रोडवेज में अब 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग भी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, नोटिफिकेशन जारी*
खेल समाचार
Foci fogadás regisztrációs lépései
Home
Casino Online PayPal app and mobile guide for Singapore
Home
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
SELJA KUMARI
धरे के धरे रह गए हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे: सैलजा कहा- प्रदेश में बिजली संकट पर जवाब दे सरकार चंडीगढ़, 3 मई।
हरियाणा
गोशालाओं के संचालन के लिए अनुदान राशि के चेक वितरित
सिरसा न्यूज
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?