choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » 2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा

2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: April 16, 2026
Share
6 Min Read
gold scam India
gold scam India

Fake Gold Scam हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगों के एक गिरोह ने लोगों को सस्ते सोने के सिक्कों का लालच देकर 2.49 करोड़ रुपये और करीब 50 तोले सोना ठग लिया। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस गिरोह के शिकार आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से जुड़े लोग भी हो चुके हैं। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Contents
  • नकली सोने के सिक्के बेचकर 2.49 करोड़ रुपये व 50 तोले सोना ठगा
  • भरोसे का खेल: असली सिक्के दिखाकर नकली बेच दिए
  • कम कीमत पर सोने-चांदी के सिक्के बेचने का ऑफर
  • मजदूर का भेष बनाकर नकली सोना बेचने निकलते

 

नकली सोने के सिक्के बेचकर 2.49 करोड़ रुपये व 50 तोले सोना ठगा

सोने के सिक्के कम दामों में बेचने का प्रलोभन देकर नकली सिक्के दिए और 2.40 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। साथ ही 50 तोले सोने की भी ठगी की। खास बात यह है कि आरोपियों ने आम और खास लोगों में से किसी को भी नहीं बख्शा। उनकी ठगी के शिकार बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली और लेखक सलीम खान के निजी सहायक भी हो चुके हैं। पुलिस ने इस तरह की ठगी के आरोप में चार ठगों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे गरीब बनकर लोगों तक पहुंचते और फिर ठगी करते थे।

Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
Developed by Mukesh Gusaiana

 

भरोसे का खेल: असली सिक्के दिखाकर नकली बेच दिए

सेक्टर-43 अपराध शाखा की ओर से इस ठगी के गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस गिरोह ने गुरुग्राम में एक व्यक्ति को नकली सोने के सिक्के देकर 2.49 करोड़ रुपये व 50 तोले सोने की ठगी की थी। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली और सलाम खान के पिता सलीम खान के निजी सहायक को भी इस गिरोह के सदस्यों द्वारा ठगा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.30 करोड़ रुपये नकद व 678 ग्राम सोना बरामद किया है। सुशांत लोक पुलिस थाना में एक व्यक्ति ने 13 फरवरी 2026 को शिकायत दी थी कि उसे सस्ते दामों में सोने व चांदी के सिक्के बेचने वालों ने कुछ सोने व चांदी के सिक्के दिए। उन सिक्कों को ज्वैलर से चैक करवाया तो वे असली निकले। एक बार फिर से उसे सिक्के दिए, वे भी असली मिले। दो बार असली सिक्के मिलने पर उसे बेचने वालों पर भरोसा हो गया। इसके बाद ज्यादा संख्या में सोने के सिक्के उसने खरीदे। Fake Gold Scam

 

BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
Developed by Mukesh Gusaiana

हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, SP दीपक सहारण ने लिया ये सख्त फैसला

कम कीमत पर सोने-चांदी के सिक्के बेचने का ऑफर

दो मार्च को उसके घर सुशांत लोक स्थित उसके घर पर 2.49 करोड़ रुपये व करीब 50 तोले सोना आरोपियों ने बेचा। इसके बदले में आरोपी उसे नकली सिक्के थमा गए। वे जांच कराए तो पीतल के निकले। इस शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और केस दर्ज कर लिया गया। अपराध शाखा सेक्टर-43 की ओर से प्रभारी किनरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गुजरात व गुरुग्राम से काबू किया। आरोपियों की पहचान गुजरात के वडोदरा निवासी  सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई, मनीष कमलेश शाह, ईश्वर मारवाड़ी व दिल्ली के नांगलोई निवासी पंकज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 2.30 करोड़ की नगदी व 678 ग्राम सोना बरामद किया है।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत

SELJA KUMARI
धरे के धरे रह गए हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे: सैलजा कहा- प्रदेश में बिजली संकट पर जवाब दे सरकार चंडीगढ़, 3 मई।
Developed by Mukesh Gusaiana

मजदूर का भेष बनाकर नकली सोना बेचने निकलते

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उनका सरगना प्रभु भाई है। गैंग के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ हैं। वे गरीब मजदूर का भेष बनाकर घूमते और अपने साथ में 5-6 असली सोने चांदी के सिक्के रखते थे। जिनको पैसे वाले लोगों को दिखा कर कहते कि ये जमीन की खुदाई में मिले हैं। आप मुझे अपना नंबर दे दे और इनकी जांच कराकर बता दें कि इनकी कीमत क्या है। हम गरीब मजदूर लोग हैं। अगर हम जांच कराने जाएंगे तो पुलिस हमें पकड़ लेगी। जांच कराने पर सिक्के सोने के मिलते और 25 से 30 लाख रुपये किलो के भाव में सौदा तय हो जाता। गैंग के सरगना प्रभु भाई पिछले 25 सालों से ठगी करते आ रहे हैं। उसने ज्यादातर वारदात मुंबई व गुजरात में की हैं। ठगी के रुपयों से आरोपी ने एक होटल पीएम भी खरीद रखा है, जो दिल्ली मुंबई रोड पर करजन लकोदरा मे स्थित है।

TAGGED:fake gold coins fraudgold scam IndiaGurugram fraud newsनकली सोना ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
Next Article Weather Update chopta sirsa Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

ताजा खबरें

Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
SELJA KUMARI
धरे के धरे रह गए हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे: सैलजा कहा- प्रदेश में बिजली संकट पर जवाब दे सरकार चंडीगढ़, 3 मई।
हरियाणा
गोशालाओं के संचालन के लिए अनुदान राशि के चेक वितरित
सिरसा न्यूज
रेणु शर्मा
गौशालाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही सरकार: रेणु शर्मा
सिरसा न्यूज
dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Home शिक्षा व रोजगार
Haryana land measurement online
हरियाणा में अब 1000 रुपए में होगी खेतों की पैमाइश, अब 1 इंच का भी नहीं आएगा फर्क
कृषि न्यूज
sirsa news
sirsa news सिरसा ने हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया, जानिए स्व-गणना में टॉप 5 जिले
सिरसा न्यूज
jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Home गाँव की कहानी
नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
Deepanshu Jindal IAS
माधोसिंघाना में आईएएस दीपांशु जिंदल का स्वागत: आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी पत्नी आईएएस रीतिका परम्परागत पहनावे में मंच पर पहुंचे
किसान सक्सेस स्टोरी सिरसा न्यूज
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?