हरियाणा प्रदेश सरकार ने 2023 बैच के 7 नए आईएएस अधिकारियों को एसडीएम का चार्ज सौंपा गया है। इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण पूरा होते ही 7आईएएस अधिकारी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि जिन नये 7 आईएएस अधिकारियों को एसडीएम का कार्यभार सौंपा गया है। इनमें अंकिता पंवार को नूंह का एसडीएम, अनिरुद्ध यादव को नारनौल एसडीएम के साथ हरियाणा मल्टी माडल लाजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी तैनात के साथ उप प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी के साथ ही अभिनव सिवाच को पिहोवा का एसडीएम, आकाश शर्मा को टोहाना, कनिका गोयल को महेंद्रगढ़, योगेश सैनी को चरखी दादरी और रवि मीना को तोशाम का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
