सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एनीमिया की रोकथाम और फर्स्ट एड से जुड़ी जानकारी देने के लिए एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मलिक ने की।
कैंप में डा. अस्मिता अरोड़ा और डा. अंजु खुराना ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
डा. अस्मिता अरोड़ा ने एनीमिया (खून की कमी) के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि यह शरीर में कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। उन्होंने नियमित सुबह की सैर, योग, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और हरी सब्जियों व फलों के सेवन को जरूरी बताया।
वहीं डा. अंजु खुराना ने फर्स्ट एड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चोट लगने, अंगुली कटने या गिरने जैसी स्थितियों में तुरंत प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजमर्रा की दुर्घटनाओं से निपटने के सरल तरीके समझाए।
प्रधानाचार्य मदन मलिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य कैंप विद्यार्थियों को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय शिक्षाविद ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।
यह भी पढ़ें
Sirsa Heat Wave Alert 2026: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
इस मौके पर डा. नेहा, डा. विमी गोयल, राजरानी, नाजिली, उषा, सुमन पूनिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
