सिरसा। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, सिरसा में सत्र 2025-26 के लिए शैक्षणिक सत्र 30 जुलाई 2025, बुधवार से प्रारंभ किया जा रहा है। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्याल के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र बांसल ने बताया कि इसके लिए 30 जुलाई को महाविद्यालय के प्रांगण में हवन यज्ञ किया जाएगा,
जिसमें सनातन धर्म सभा के प्रधान आर पी शर्मा, कार्यकारी प्रधान नवीन केडिया, सचिव सुरेश वत्स, के के शर्मा, हरिओम भारद्वाज शास्त्री, प्रबंधक बजरंग पारीक तथा सभा के सभी सदस्य एवं प्राचार्य, आचार्य व समस्त स्टाफ सदस्य, तीनों कक्षाओं के विद्यार्थी तथा उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय आसपास के जिलों में एक मात्र ही संस्कृत महाविद्यालय है, जहां संस्कृत में बीए करवाई जाती है तथा यहां से पढ़ाई कर लगभग सभी विद्यार्थी सरकारी सेवाओं में कार्यरत हंै
