सिरसा। सिरसा-ऐलनाबाद पंजाबी अरोड़ा समाज की महिला टीम द्वारा ऐलनाबाद की अरोड़वंश धर्मशाला में एक मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में आने वाले हरियाली तीज के त्यौहार को कैसे मनाएं, उसके लिए संस्था की सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर रूपरेखा तैयार की और त्योहार को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।
नीरज कटारिया ने बताया कि 27 जुलाई, रविवार शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक तीज का त्यौहार श्रीराम किड्स स्कूल वार्ड नंबर 17 में मनाया जाएगा। रिशु अरोड़ा ने बताया कि इसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करना, अच्छे कपड़े पहनना, मेहंदी लगवाना, झूला झूलना, पारंपरिक गीत गाना और स्वादिष्ट भोजन बनाने संबंधी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डिम्पल सेठी ने बताया कि इस दिन सुहागिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए, जिसमें मेहंदी, चूड़ी, काजल, सिंदूर, बिंदी लगानी चाहिए। निशा गिलोत्रा ने बताया कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें। इस मौके पर अनु कामरा, राज तनेजा, अनीता गिलोत्रा, सुषमा कामरा, राज वाट्स, शाइना अरोड़ा, वीना धींगड़ा, रजनी खत्री, एकता डोडा, मनप्रीत कौर, ज्योति खुंगर, वीना गहलोत, सीमा ग्रोवर, रीना आहूजा, संजना कटारिया, ज्योति कटारिया, नीलम वधवा, मोनिका मोंगा, गुड्डू गिलोत्रा, रिधम कामरा सहित समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
