Haryana Police: हरियाणा के कैथल में कैथल पुलिस के ASI के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने केस दर्ज किया है। ASI पर गंभीर आरोप लगे है। जानकारी के अनुसार, ASI ने एक रेप केस के मामले में आरोपी के परिजनों को बाहर निकालने के लिए करीब 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गई थी।
रंगे हाथ गिरफ्तार
बता दें कि इस मामले में ACB ने ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ना चाहा था लेकिन वह बच निकला था। लेकिन अब विभाग ने कॉल रिकॉर्डिंग को आधार बनाते हुए अब एसीबी ने मोबाइल में हुई रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू की है।
यह था मामला
हरियाणा के कैथल के रहने वाले प्रदीप कुमार के खिलाफ एक महिला ने थाना सिविल लाइन में रेप का केस दर्ज कराया था। जब महिला द्वारा FIR दर्ज करवाई गई तब में प्रदीप के साथ उसकी मां, बहन व जीजा को भी आरोपी बनाया गया था। मामले में जांच थाना सिविल लाइन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जगभान कर रहे थे।
बता दें कि इस अधिकारी पर पहले भी दो मामले चल रहे है। जानकारी के अनुसार, एक मामले में वह पहले ही सस्पेंड चल रहा है। अब दूसरा मामला दर्ज होने के बाद अधिकारी की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
