Haryana News: हरियाणा के झज्जर से बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर महराणा गांव में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि यह हत्या मृतक की पत्नी ने करवाई थी।
बता दें मोहित नाम के एक शख्स की हत्या 10 दिन पहले कर दी गई थी जिसका शव महराना छोछी रोड के पास मिला था। इस मामले की जांच CIA और पुलिस टीम कर रही थी। जिसमें अब पुलिस विभाग ने खुलासा किया है।
विभाग ने बताया है कि मृतक मोहित की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल के इस हत्या को अंजाम दिया था। महिला के प्रेमी ने अपने एक परिचित प्रवासी मजदूर के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था।
CIA ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी को जहां अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है,वहीं CIA ने इस हत्या से जुड़े दो अन्य आरोपियों को मौके पर ले जाकर घटना को रिक्रियेट भी कराया है। इस पूरे मामले को खुलासा शनिवार को एसपी अनिल कुमार ने किया।
CIA की जांच में सामने आया कि मृतक मोहित की शादी 1 वर्ष पहले धर्मखेड़ी जिला हिसार में हुई थी। मृतक की पत्नी इस रिश्ते से खुश नहीं थी और उसका पहले ही अपने गांव के सत्यवान नामक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे। जिन्होंने मृतक मोहित की हत्या कर डाली।
अब इस मामले में महिला के साथ साथ दोनों आरोपी को अदालत झज्जर में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार, ब्रेजा गाड़ी और मृतक का मोबाइल फोन को पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है।
