Haryana Education Board: हरियाणा के नूंह जिले का माउंट अरावली पब्लिक स्कूल से बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर 34 फर्जी स्टूडेंट के पकड़े गए थे जिसके बाद से यह चर्चा में आया। लेकिन अब इसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है।
जानकारी के लिए बता दें कि एक स्टूडेंट के पिता ने आरोप लगाया है कि इस स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ द्वारा उनके बेटे को अच्छे नंबरों से पास कराने के बदले 20 हजार रुपए की मांग की थी। परिवारजन ने तो यहां तक आरोप लगाए कि जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो स्कूल स्टाफ द्वारा स्टूडेंट को परीक्षा केंद्र में छोड़ने आए उसके भाई को पुलिस से पकड़वा दिया।
यानी स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ ने उसे फर्जी स्टूडेंट बताकर जेल भिजवा दिया। वहीं दूसरे दिन पेपर देने आए स्टूडेंट को भी पुलिस के हवाले कर दिया।
सीएम विंडो पर गया मामला
बता दें कि पकड़े गए छात्र के पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत सीएम विंडो, नूंह एसपी और नूंह शहर थाना पुलिस को दी है। पिता ने स्कूल प्रिंसिपल अन्य स्टाफ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस मामले में नूंह पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने कहा कि हमे दो ऐसी ही शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें कहा गया है कि स्कूल के स्टाफ ने दूसरे की जगह पेपर में बैठने पर पैसो की मांग की है। विभाग इस मामले की गहनता से जांच कर रहा है है। निष्पक्ष रूप से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
