Kurukshetra Crime: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक पशु व्यापारी के मर्डर में बड़ा खुलासा हुआ है। कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA ब्रांच ने इस का खुलासा किया है।
जानकारी है कि इस व्यापारी की हत्या करने की डील हुई थी जो मजह 50 हजार रुपए में हुई थी। CIA-2 ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि पशु व्यापारी को मारने के लिए उसके गांव बदरपुर में यूपी से आकर बसे कंबाइन ड्राइवर ने ही सुपारी दी थी, जानकारी के अनुसार, उस कंबाइन ड्राइवर को शक था कि उस व्यापारी का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है।
CIA ने जानकारी दी के उस ड्राइवर ने व्यापारी को मारने के लिए शूटर मंगवाए तो साथ ही उनको असला भी दिया था। जिसके बाद सीआईए ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि फिलहाल पुलिस ने कंबाइन ड्राइवर देशवाल समेत वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटर को पकड़कर कोर्ट से 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
ऐसे किया मर्डर, हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, रिमांड पर आऱोपी देशवाल ने खुलासा करते हुए कहा कि वह यह सब करने में असमर्थ था, क्योंकि करीब 1 साल पहले उसे लकवा मार गया था। इसलिए देशवाल ने अपनी जान-पहचान वाले पास के ही बनी गांव के सुरेश कुमार उर्फ मुन्ना के साथ संपर्क किया। मुन्ना पहले ही हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहा था। इसलिए देशवाल के ऑफर पर मुन्ना राजी हो गया। देशवाल ने मर्डर के लिए मुन्ना को 50 हजार रुपए और असला देने पर हामी भर ली।
कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा
बता दें कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को भी बरामद कर लिया। साथ ही देशवाल ने बताया कि उसने अपने बेटे के मोबाइल में उसकी पत्नी और पशु व्यापारी जयप्रकाश के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनी थी। इस पर उसने अपनी पत्नी को खूब समझाया था। उसने जयप्रकाश को उसकी पत्नी से दोबारा बात करने पर भी मना किया साथ ही दोबारा करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मगर जयप्रकाश अपनी हरकत से बाज नहीं आया। जिसके बाद यह वारदात की गई।
मुन्ना से हुई डील
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि गांव में जयप्रकाश के किसी महिला के साथ अवैध संबंध होने खबर मिलते ही हमने इसे लीड मानते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। छानबीन में जयप्रकाश के साथ आरोपी देशवाल की पत्नी का नाम उजागर हुआ।
छानबीन में सामने आया कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। साथ ही पुलिस के हाथ महिला और पीड़ित के बीच की रिकॉर्डिंग लग गई। उसके बाद टीम ने आरोपियों को दबोच लिया।
