Rajasthan Panchayat Chunav Violence newsRajasthan Panchayat Chunav Violence news

जोधपुर, 30 अक्टूबर 2026। राजस्थान के जोधपुर जिले के पाल गांव में सरपंच चुनाव को लेकर देर रात दो प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई । घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। हालांकि, इस झड़प में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

किन प्रत्याशियों के बीच हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, गांव में सरपंच पद के लिए दो मुख्य प्रत्याशी हैं। एक हैं सुमित्रा, जो भल्लाराम सारण की पुत्रवधू हैं, और दूसरी हैं रूपा देवी, जो श्रवणराम की पत्नी हैं। इन्हीं दोनों के समर्थकों के बीच देर रात किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया ।

राजस्थानः सरपंच की जीत का अनोखा जश्न, 10 लाख रुपये की 30 फीट लंबी माला पहनाकर स्वागत

गजबः नामांकन खारिज होने के बाद भी 187 वोटों से जीत कर पूराराम बन गए सरपंच

पुलिस ने शुरू की जांच, अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *