Charanwasi First Sarpanch Election Subhash Bhambhu VictoryCharanwasi First Sarpanch Election Subhash Bhambhu Victory

चोपटा प्लस, 5 नवंबर 2026। स्वतंत्र ग्राम पंचायत चारणवासी में पहली बार हुए सरपंच पद के चुनाव में एडवोकेट सुभाष भांभु ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वे पंचायत के पहले सरपंच बनने का गौरव हासिल करने में सफल रहे। चुनाव परिणामों के मुताबिक उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोविंद को 1671 वोटों के भारी अंतर से हराया।

तीन बूथों पर यह रहा परिणाम

मतदान प्रक्रिया में कुल तीन बूथों का परिणाम सामने आया। बूथ नंबर 111 (वार्ड नंबर 1, 2 और 6) पर सुभाष को 687 वोट, गोविंद को 76 वोट और नोटा को 7 वोट मिले, जबकि 6 वोट कैंसिल हुए। बूथ नंबर 112 (वार्ड नंबर 3 व 4) पर सुभाष को 600 वोट, गोविंद को 48 वोट और नोटा को 6 वोट मिले, जबकि 3 वोट कैंसिल हुए। बूथ नंबर 113 (वार्ड नंबर 5 व 7) पर सुभाष को 565 वोट, गोविंद को 57 वोट और नोटा को 16 वोट मिले, जबकि 8 वोट कैंसिल हुए।

कुल मतों का हिसाब

सभी बूथों के कुल योग के अनुसार सुभाष भांभु को 1852 वोट मिले, जबकि गोविंद को 181 वोट, नोटा को 27 वोट और 17 वोट कैंसिल हुए। इस प्रकार कुल मतों की गिनती के बाद एडवोकेट सुभाष भांभु 1671 वोटों के भारी अंतर से विजयी घोषित किए गए।

ग्रामीणों ने जताया आभार

चुनाव परिणाम के बाद ग्रामीणों ने सुभाष भांभु को बधाई दी और उन पर विश्वास जताया। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार सरपंच पद के लिए चुनाव होने से पंचायत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हुई है। उन्होंने नए सरपंच से गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *