हनुमानगढ़ सरपंच चुनाव परिणाम 2026 हनुमानगढ़ सरपंच चुनाव परिणाम 2026

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पंचायत चुनाव 2026 के तीसरे चरण में आज, 5 नवंबर को छह पंचायत समितियों की 204 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ है। मतदान समाप्त होने के बाद गांवों में ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।

  1. ग्राम पंचायत मलवानी से मनीष डूडी से विजय हुए
  2. मंदरपूरा पंचायत से उर्मिला शंकरलाल शर्मा 891 वोट से जीती
  3. डुंगराना ग्राम पंचायत से ओम ख्यालिया विजय
  4. रसलाना ग्राम पंचायत से भीम सिंह फडोलिया विजय
  5. ग्राम पंचायत डूंगरवास से सरोज कंवर / महेंद्र सिंह विजेता
  6. चक राजासर से सुनील कटारिया  325 वोट से विजय
  7. ग्राम पंचायत टोपरियां से राममूर्ति प्रेम गोदारा 760 बोटों से जीते।
  8. ग्राम पंचायत चारणवासी से एडवोकेट सुभाष भांभू 1671 वोटों से जीते
  9. ग्राम पंचायत ढाणी लालखां से श्रीमती राजबाला रामप्रताप नायक 327 वोट से विजेता
  10. हनुमानगढ़ जिले में पल्लू पंचायत समिति के दनियासर ग्राम पंचायत में इंद्रा थालोड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुई है।
  11.  ग्राम पंचायत ललाना में ओमप्रकाश बेनीवाल की 638 वोटों से भारी जीत
  12. ग्राम पंचायत परलिका से कृष्ण बेनीवाल विजय
  13. ग्राम पंचायत मन्द्रपुरा से उर्मिला, शंकर लाल 891 से विजेता
  14. ग्राम पंचायत न्यौलखी की नई पंचायत 8 के के एम में मैना हरपाल सहारण 322 वोटो से जीते
  15. ग्राम पंचायत पांडुसर से महावीर स्वामी विजयी
  16. ग्राम पंचायत पिचकराई से कुलदीप बैरड जीते
  17. ग्राम पंचायत दुर्जाना से हीरा देवी 25 वोट से विजय
  18. ग्राम पंचायत सोनडी से जेपी 821 वोट से जीते
  19. ग्राम पंचायत झेदासर से जगदीश मटोरिया 366 वोटो से जीते
  20. ग्राम पंचायत टिडियासर से श्रीमती ममता बामणियां 224 वोटों से विजयी
  21. ग्राम पंचायत जबरासर से एडवोकेट नरेंद्र जोशी जीते
  22. ग्राम पंचायत खचवाना से भूप सिंह सिहाग 700 से जीते

चारणवासीः – स्वतंत्र ग्राम पंचायत चारणवासी 7 KNN में पहली बार हुए सरपंच पद के चुनाव में एडवोकेट सुभाष भांभु ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पंचायत के पहले सरपंच बनने का गौरव प्राप्त किया है। चुनाव परिणामों के अनुसार मतदान प्रक्रिया में कुल तीन बूथों का परिणाम सामने आया, जिसमें बूथ नंबर 111 (वार्ड नंबर 1, 2 और 6) पर सुभाष को 687 वोट, गोविंद को 76 वोट, नोटा को 7 वोट और 6 वोट कैंसिल मिले; बूथ नंबर 112 (वार्ड नंबर 3 व 4) पर सुभाष को 600 वोट, गोविंद को 48 वोट, नोटा को 6 वोट और 3 वोट कैंसिल मिले; तथा बूथ नंबर 113 (वार्ड नंबर 5 व 7) पर सुभाष को 565 वोट, गोविंद को 57 वोट, नोटा को 16 वोट और 8 वोट कैंसिल प्राप्त हुए।

सभी बूथों के कुल योग के अनुसार सुभाष भांबू को कुल 1852 वोट मिले, जबकि गोविंद को 181 वोट, नोटा को 27 वोट और 17 वोट कैंसिल प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल मतों की गिनती के बाद एडवोकेट सुभाष भांबू 1671 वोटों के भारी अंतर से विजयी घोषित किए गए।

Charanwasi First Sarpanch Election Subhash Bhambhu Victory
Charanwasi First Sarpanch Election Subhash Bhambhu Victory

दनियासर ग्राम पंचायतः हनुमानगढ़ जिले में पल्लू पंचायत समिति के दनियासर ग्राम पंचायत में इंद्रा थालोड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुई है। उनके निर्वाचन से गांव में खुशी का माहौल है।

इंद्रा थालोड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित
इंद्रा थालोड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *