Nohar News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में नोहर पुलिस ने घर के आगे से मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनमोल सिंह पुत्र बलजिन्द्र सिंह निवासी ढाणी अराईयांवाली, थाना फेफाना के रूप में हुई है।
घर के आगे खड़ी की थी बाइक, 48 मिनट बाद मिली गायब
पुलिस के अनुसार, नोहर के वार्ड नंबर 23 निवासी 65 वर्षीय शंकरलाल सैनी ने 9 अक्टूबर को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को वह अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक नंबर RJ 49 SB 7457 लेकर बाजार गया था।
दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटने के बाद उसने बाइक घर के आगे खड़ी कर दी। करीब 2 बजकर 48 मिनट पर बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी बाइक नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने घटना के समय अनमोल सिंह के घर के आसपास घूमने की जानकारी मिलने पर उस पर शक जताया था।
नोहर: भगवान गांव के सरकारी स्कूल में छात्र से मारपीट का आरोप, प्रधानाचार्य को हटाने की मांग
सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद नोहर पुलिस ने 9 अक्टूबर को केस नंबर 426 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व अन्य सुराग जुटाए।
इसके बाद पुलिस ने 20 वर्षीय अनमोल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता चौधरी और वृत्ताधिकारी सुभाषचन्द्र की निगरानी में की गई। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व वाली टीम में हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद और सहायक उपनिरीक्षक भूराराम शामिल रहे।

