सिरसा। पंजाब की लुप्त हो रही विरासत पंजाबी विरसा को संजोए रखने के लिए महिलाओं द्वारा भाजपा नेत्री जसविंद्र पाल पिंकी के आवास पर हरियाली तीज का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शहरभर की महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी महिलाओं के लिए पंजाबी ड्रेस कोड रखा गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र आर्य ने शिरकत करते हुए महिलाओं को हरियाली तीज पर्व की बधाई दी।
महिलाओं ने पंजाबी विरसा सहित पंजाबी लोक गीतों पर जमकर नृत्य किया और कार्यक्रम का पूरा लुत्फ उठाया। इसके अलावा महिलाओं में कई प्रतियोगिताएं भी करवाई गई, जिनमें महिलाओं ने बढ़चढक़र भाग लिया। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ले कहा कि हरियाली तीज का उत्सव सौंदर्य और प्रेम के उत्सव के साथ एक धर्म का उत्सव है। इसमें सभी सुहागिनी महिलाओं को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है।
हम सभी के लिए यह एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुरातन रीति रिवाज लगभग विलुप्त होते जा रहे हैं। उनमें तीज महोत्सव काफी मायने रखता है। इससे महिलाएं अपनी पौराणिक संस्कृति से जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त कर रही हैं। इस मौके पर जसविंद्र पाल पिंकी ने कहा कि तीज का पर्व नारी शक्ति, प्रेम, समर्पण और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा बड़े उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है।
तीज हमारे समाज में नारी की भूमिका और उसकी आंतरिक शक्ति का उत्सव है। तीज का त्योहार हमें प्रकृति, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंतता और हमारी परंपराओं की गहराई को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोज की व्यवस्था की गई। बता दें कि जसविंद्र पाल पिंकी वर्ष में महिलाओं के लिए चार कार्यक्रम करवाती है, जोकि बिल्कुल नि:शुल्क होते हंै। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, लखविंद्र कौर, पूर्व महामंत्री महिला मोर्चा राज शर्मा, पुष्पा जिला सचिव, पूनम सिंगला, सुमन शर्मा एमसी, कौशल्या वर्मा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ग्रुप की अध्यक्ष सुमन वर्मा, किरण बाला योगा टीचर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
