सीईटी की फतेहाबाद मेंं परीक्षा में शामिल होने के लिए आ रही एक महिला परीक्षार्थी का रास्ते में अचानक सड़क हादसा हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फतेहाबाद पुलिस की डायल 112 टीम ने घायलों को तुरंत फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में महिला परीक्षार्थी को प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद, पुलिस टीम ने वक्त की गंभीरता को समझते हुए बिना किसी देरी के उसे परीक्षा केंद्र बाल वाटिका पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद तक पहुंचाया गया। इससे महिला परीक्षा में बैठ सकी।
सीईटी की परीक्षा को लेकर सुबह से उम्मीदवारों का आना जाना लगा रहा। हरियाणा में शनिवार सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का प्रथम दिन है। शनिवार व रविवार को चार चरण में होने वाली परीक्षा में करीब 13 लाख 48 हजार 697 परीक्षार्थी बैठेंगे। इन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिलों में करीब 12 हजार बसों की व्यवस्था की गई है।
