सीईटी परीक्षा को लेकर हरियाणा प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आज शनिवार को छुट्टी कर दी गई है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश रद्द किया गया है। परीक्षा को लेकर शनिवार तड़के सुबह तीन बजे से बसें दौड़ने लगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षा से पहले गहनता से जांच की गई। हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा परीक्षा को लेकर निशुल्क सेवाएं दी जा रही है। इसके लिए बसों की पहले से ही बुकिंग की गई है।
सीईटी परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन की लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा के दौरान एक साथ पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया है, साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के क्षेत्र में फोटोस्टेट की दुकानों, ज़ेरॉक्स, नकल और प्रसारण गतिविधियों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा जिला में 27 जुलाई तक सभी कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 व अन्य अधिनियम नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
