हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा की शिवपुरी का दिव्य एवं भव्य निर्माण होगा। जीवन का अंतिम सत्य शिवपुरी है और सिरसा शिवपुरी का बेहतरीन निर्माण भी शाश्वत सत्य। गोपाल कांडा ने वृहद स्तर पर चल रहे शिवपुरी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अब तक हुए कार्य पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शीघ्र ही नवनिर्मित शिवपुरी का लोकार्पण होगा
हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा सिरसा शिवपुरी में बड़े स्तर पर चल रहे जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ सिरसा की कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, शहर के कई पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि व शहर के प्रमुख लोग मौजूद थे।
पूर्व मंत्री ने शिवपुरी में विशाल शेड निर्माण, लकड़ी गोदाम, बाल फुलवाड़ी, मंदिर स्थल, विश्राम स्थल इत्यादि के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल 2023 को कार्य एक बड़े संकल्प एवं सपने के साथ शुरू किया गया था। वह संकल्प सिद्ध हो रहा है, सपना पूरा हो रहा है। जल्द ही इस शिवपुरी का लोकार्पण होगा।
उन्होंने कहा कि करीब सवा दो साल में शिवपुरी का जीर्णोद्वार नहीं नवनिर्माण ही हो गया है। सभी के सहयोग से ही विकास कार्य होते हैं। शिवपुरी का सौंदर्यकरण के एक सामाजिक कार्य है। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, सर्वसमाज को समर्पित है। सभी के सहयोग से ही शिवपुरी का जीर्णोद्वार हुआ है। पहले पुरानी शिवपुरी में जो दिक्कतें आती थी वो दूर होंगी। इसके अतिरिक्त सभी को शिवपुरी में आकर आध्यात्मिक ऊर्जा मिलेगी।
इस मौके पर श्री अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान संजीव जैन एडवोकेट, श्री चिन्मयकुटी भंडारा समिति के प्रधान सुरेश गोयल सतनालीवाला, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, महाराजा अग्रसेन स्कूल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान अनिल सर्राफ, अग्रवाल सेवा सदन के राजकुमार सिंघल, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र मिनचानबादी, आढ़त व्यवसायी सुनील सर्राफ, गौसेवक प्रेम कंदोई, सुशील कंदोई, पार्षद अंग्रेज बठला, विक्रम सैनी, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, दीपक सेठी, अजय जैन, नवदीश गर्ग, भीम सिंगला, समाजसेवी सुशील शर्मा, पवन शर्मा, नरेश बणीवाला सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
