गांव अरनियांवाली स्थित स्वामी विवेकानंद डिफेंस अकादमी के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।दिल्ली के तुगलकाबाद स्टेडियम में चल रही चयन प्रक्रिया में स्वामी विवेकानंद डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी रोहिणी थाकन, वरुण कंबोज और हिम्मत का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ है ।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अकादमी की संचालक कुलवंतो बेनीवाल ने बताया की मई माह में इन्हीं तीन खिलाड़ियों ने प्री स्टेट क्वालीफाई किया था और अब इन्होंने स्टेट क्वालीफाई किया है अब यह खिलाड़ी प्री नेशनल खेलने के लिए सरकार के द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रम अनुसार भाग लेंगे । उन्होंने यह भी बताया कि सभी बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में घर गए थे परंतु यह तीनों बच्चे रोजाना शूटिंग रेंज में आकर तैयारी करते थे। इसके लिए उन्होंने खिलाड़ियों, अभिभावकों शूटिंग कोच बलराम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।
