हरियाणा प्रदेश में जब से नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनी है। तभी प्रदेश में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नायब सरकार ने गुरुग्राम के पचगांव चौक के पास 500 एकड़ भूमि पर एक भव्य डिज्नीलैंड थीम पार्क स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। यह परियोजना राज्य के पर्यटन परिदृश्य को बदल देगी।
आपको बता दें कि यह परियोजना न केवल राज्य के पर्यटन परिदृश्य को बदलेगी बल्कि इसके साथ विकसित होने वाली ग्लोबल सिटी और रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर के माध्यम से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूती होगी। इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए पचगांव चौक के पास जमीन का चयन कर लिया है।
आपको बता दें कि इस क्षेत्र का चुनाव किया गया है, यह क्षेत्र अपनी रणनीतिक स्थिति के कारण परियोजना के लिए आदर्श है, क्योंकि यह दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। डिज्नीलैंड जैसे वैश्विक स्तर के आकर्षण की स्थापना से हरियाणा भारत के पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरेगा।
हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने और वैश्विक मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
बढ़ा बदलाव देखने को मिलेगा
मुख्यमंत्री नाबय सिंह ने कहा कि डिज्नीलैंड हरियाणा, खासकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए अच्छा अवसर लेकर आने की साबित होगा। इस डिज्नीलैंड से प्रदेश के साथ-साथ देश को आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक फायदा मिलेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य बाजार और कनेक्टिविटी का लाभ उठाकर एक विश्व स्तरीय मनोरंजन केंद्र बनाना है।
हरियाणा प्रदेश के सीएम सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में कई फॉर्च्यून कंपनियों के मुख्यालय हैं और यह राज्य की अर्थव्यवस्था में अधिकतम योगदान देता है। गुरुग्राम की आगामी ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट की स्थापना इस क्षेत्र में एक और उपलिब्ध होगी।
