मानसून की जगह जगह बरसात हो रही है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा सहित कुछ एरिया से जैसे बरसात रूठी हुई है। दिल्ली में उमस वाली गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सावन माह के तीसरे सोमवार यानि 28 जुलाइ दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बरसात हो सकती है।
दिल्ली में मिल सकती है उमस से राहत
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर, रोहिणी, मदर डेयरी, नरेला, पीतमपुरा, बादली, मुंडका, पश्चिम विहार और पंजाबी बाग सहित शहर के कई हिस्सों में हल्की बरसात का हो सकती है।
राजस्थान में यहां पर भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 से अधिक शहरों में बरसात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ-साथ सिरोही, जालौर, राजसमंद, जयपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, चुरु, सीकर झुंझनू, पाली, नागौर, बीकानेर, जोधपुर और भीलवाड़ा में भारी बरसात हो सकती है।
