HARYANA प्रदेश में सोहना के अंदर एचसीबीएस स्पोर्ट्स विला सोसायटी में फ्लैट के अंदर 24 वर्षीय महिला की हत्या में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित सिपाही रविन्द्र शुक्रवार को पुलिस ने पलवल रोड, सोहना से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपित मृतका संगीता के साथ ढाई वर्ष से लिव इन में रह रहा था। वह हत्या करके उज्जैन (मध्य-प्रदेश) भाग गया था, वहां पकड़े जाने के डर से जयपुर (राजस्थान) चला गया।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि बीती 24 जुलाई 2025 को सोसायटी के टावर एचसीबीएस स्पोर्ट्स विले सोसायटी में महिला संगीता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतका की पहचान राजस्थान के जिला झुन्झुनू के गांव ढाणी बालोट निवासी संगीता के रूप में हुई।
इस हत्या के बाद पुलिस को मृतका के भाई ने लिखित शिकायत देकर बताया कि बहन संगीता (मृतिका) की शादी मनोज से हुई थी, लेकिन एक सड़क हादसे में इसके जीजा मनोज की मौत हो गई थी। इसकी बहन संगीता की ननद सुनीता की शादी महेंद्रगढ़ के डाणी बाया वाली निवासी हरियाणा पुलिस में सिपाही रविन्द्र से हुई थी।
शिकायत में बताया कि बहन संगीता को आरोपित रविन्द्र ने जॉब दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसके बारे में जब परिजनों विरोध किया तो आरोपित रविन्द्र ने झूठे केश में फंसवाने का डर दिखाकर और इसी दौरान इसकी बहन संगीता (मृतिका) अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आई। घटना के करीब 6 दिन पहले मृतका संगीता उन्हीं लड़कों के साथ घूमने चली गई।
बताया जा रहा है कि आरोप है कि घटना वाले दिन मृतका ने अपने चाचा के लड़के के पास व्हाट्सएप काल करके रविन्द्र द्वारा फोन की रिकार्ड करने की बात कही थी। इसी के साथ ही दूसरा फोन दिलाने को कहा था। फिर आधी रात्रि करीबन 1:40 बजे पुलिस से बहन की हत्या की सूचना मिली।
इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित रविंद्र की तलाश कर रही थी। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने आरोपित रविन्द्र ो शुक्रवार को पलवल रोड, सोहना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में आज पेश करेगी।
