सिरसा। गांव नथोर के प्राचीन धरोहर कुएं को नया जीवन देने वाली एक्सपर्ट स्किल डेवलपमेंट संस्था के निदेशक विनीत छाबड़ा को रॉयल फेमिली द्वारा सम्मानित किया गया। रॉयल फेमिली से अविनाश फुटेला ने बताया कि संस्था के अथक प्रयासों से नथोर गांव का ऐतिहासिक कुआं पुन: जीवंत होकर भूजल संरक्षण में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
यह पहल न केवल जल संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा भी है। हम एक्सपर्ट संस्था के निदेशक विनीत छाबड़ा के समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दिल से सलाम करते हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि संकल्प मजबूत हो तो बदलाव संभव है।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि हम सब मिलकर इस मिशन को आगे बढ़ाएं और जल संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाएं। क्योंकि जल है तो कल है, भूजल है तो भविष्य है। इस मौके पर संस्था के निदेशक विनीत छाबड़ा ने कहा कि इस प्रकार के अभियान आमजन की सहायता से ही सफल होते हंै। इससे जहां लोगों में जल सरंक्षण के प्रति जागरूकता आएगी, वहीं प्राचीन धरोहर भी विरासत के रूप में बरकरार रह पाएगी।
