चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन व विभागाध्यक्ष प्रो. उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन में विधि विभाग द्वारा समय-समय पर विधि के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है
जिनके माध्यम से विभाग के विद्यार्थियों काअध्ययन के साथ-साथ व्यवहारिक और सामाजिक विकास हो सके आज उसी कड़ी में बी.ए.एलएल.बी. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 के विभिन्न प्रावधानों को चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया जिससे उनके भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों को अच्छे से समझने में मदद मिली। इस प्रतियोगिता का आयोजन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विकास पूनिया के द्वारा करवाया गया।
इस प्रतियोगिता में रितिका भड़ाना ने प्रथम स्नेहा व हरप्रीत ने द्वितीय संजना व अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बाकी सभी विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए चार्ट प्रशंसनीय थे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अशोक मक्कड़ अधिष्ठाता विधि संकाय, डॉ. विकास पूनिया, वकील मेहरा व डा. रजनी रानी ने निभाई। अंत में सभी विद्यार्थियों को अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
