choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Follow US
Home » कागदाना में ‘पंडित नन्दलाल-श्यामलाल सार्वजनिक वाचनालय सह पुस्तकालय’ का भव्य लोकार्पण
हरियाणा

कागदाना में ‘पंडित नन्दलाल-श्यामलाल सार्वजनिक वाचनालय सह पुस्तकालय’ का भव्य लोकार्पण

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 14, 2025
Share
3 Min Read
चोपटा। खंड के गाँव कागदाना में स्व. पंडित नन्दलाल शर्मा एवं स्व. पंडित श्यामलाल शर्मा की स्मृति में निर्मित 42 सीटों से सुसज्जित ‘सार्वजनिक वाचनालय सह पुस्तकालय’ का लोकार्पण समारोह बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मयंक गुप्ता, भा.पु.से., पुलिस अधीक्षक, सिरसा रहे, जिन्होंने रिबन काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर वाचनालय का उद्घाटन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शभारंभ  राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि
“वर्तमान समाज में शिक्षा और संस्कार ही वह शक्ति है, जो देश और समाज की दशा व दिशा बदलने में समर्थ है। यह वाचनालय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”इस अवसर पर उन्होंने  पोधा रोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का संदेश भी दिया ।
बालिकाओं ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान
समारोह की शुरुआत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की बालिकाओं द्वारा तिलक लगाकर एवं पारंपरिक स्वागत से हुई। इसके बाद बालिकाओं की तिरंगा यात्रा ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया।
गाँव के गौरवों से मिली प्रेरणा
इस पुस्तकालय का निर्माण स्व. शर्मा के चार सुपुत्र— ब्रह्म कुमार, मदनलाल,  कृष्णलाल और  निहाल सिंह ने करवाया। इस प्रेरक कार्य की प्रेरणा इन्हें परिवार के
डॉ. नवीन शर्मा (सुपुत्र श्री ब्रह्मकुमार) — IIT Bombay से शिक्षा, नीदरलैंड से Ph.D., वर्तमान में विदेश में कार्यरत।
डॉ. गौरव शर्मा (सुपुत्र  मदनलाल) — NDRI करनाल से Ph.D., शोध और शिक्षा क्षेत्र में योगदान।
डॉ. सचिन शर्मा (सुपुत्र  कृष्णलाल) — सिंगापुर से Ph.D., वर्तमान में स्वीडन में कार्यरत।
दीपक शर्मा (आचार्य) (सुपुत्र  मदनलाल) — शिक्षा एवं संस्कारों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमति प्रोमिला मांगेराम बेनीवाल, जिला पार्षद श्रीमति संतोष अजयपाल बेनीवाल, राजेन्द्र बेनीवाल, और विजय सिंह बेनीवाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर  कार्यकर्म का संचालन सुनील बेनीवाल ने किया  और इस अवसर पर उपस्थित वेद शर्मा, सजीव पुनिया,  राजेश कुमार (प्राचार्य),  राजेन्द्र टोक्सिया,  विनोद कुमार ,अजय नेहरा , डॉ धर्मपाल गढ़वाल,निहाल सिंह शर्मा,सीताराम,विजय शर्मा,रजनीश शर्मा,जयसिंह मंडा, रमन  बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व मातृशक्ति मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत का सहयोग और उद्देश्य
ग्राम पंचायत कागदाना ने नम्बदार  दलीप गिरधारी लाल बेनीवाल की प्रेरणा से इस पुस्तकालय के लिए गाँव की सबसे अच्छी भूमि उपलब्ध करवाई। वाचनालय का उद्देश्य गाँव के युवाओं, विशेषकर बेटियों, को उच्च शिक्षा के अवसर देना और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। इसके संचालन के लिए 11 सदस्यीय प्रबंधन समिति गठित की जाएगी, जिसमें महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। उद्घाटन समारोह में पूरे गाँव ने एकजुट होकर इस पहल का स्वागत किया। शर्मा परिवार के इस योगदान की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे गाँव के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया।

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article  जबरन व्यापार समझौता थोपने के विरोध में: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन
Next Article CDLU SIRSA के विधि विभाग चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

ताजा खबरें

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Haryana News
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Yojana
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Education
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
Health
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Education
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Jobs
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Mandi Bhav
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home अजब गजब
sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Chopta Sirsa News Home खेल रोजगार शिक्षा हरियाणा
Haryana Police GK Questions
100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Education
भिवानी में किन्नर समाज द्वारा नवजात का कुआ पूजन, ढोल-नगाड़ों के बीच अनोखा आयोजन
किन्नर समाज ने किया नवजात का कुआं पूजन, समाज को दिया बड़ा संदेश
Haryana News
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?