choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » धरे के धरे रह गए हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे: सैलजा कहा- प्रदेश में बिजली संकट पर जवाब दे सरकार चंडीगढ़, 3 मई।
हरियाणा

धरे के धरे रह गए हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे: सैलजा कहा- प्रदेश में बिजली संकट पर जवाब दे सरकार चंडीगढ़, 3 मई।

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 3, 2026
Share
4 Min Read
SELJA KUMARI

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी की सदस्य कुमारी सैलजा ने हरियाणा में बढ़ते बिजली संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं। सांसद ने कहा कि गर्मी की शुरुआत में ही प्रदेश के कई हिस्सों में लंबे-लंबे बिजली कट लग रहे हैं, जिससे आम जनता, किसान और उद्योग सभी प्रभावित हो रहे हैं जबकि सरकार ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया था।

sirsa news सिरसा ने हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया, जानिए स्व-गणना में टॉप 5 जिले

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि जब पहले से ही ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने और बिजली लाइनों के जर्जर होने की जानकारी सरकार के पास थी, तो समय रहते आवश्यक सुधार क्यों नहीं किए गए। बिजली निगम के अधिकारी प्यास लगने पर ही कुआं क्यों खोदते है,

 

 

gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
Developed by Mukesh Gusaiana

इससे अधिकारियों की प्यास को बुझ जाती है पर उन्हें जनता को होने वाली परेशानी का आभास तक नहीं होता। ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें इस बात को भी अहसास होना चाहिए कि वे एक अधिकारी होने से पहले जनता के सेवक हैं।

 

 

सांसद कुमारी सैलजा ने पूछा कि क्या सरकार के पास आने वाले महीनों में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने की कोई ठोस योजना है या प्रदेश को और बड़े संकट की ओर धकेला जा रहा है। सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 6 से 10 घंटे और शहरी क्षेत्रों में भी कई घंटों के अघोषित बिजली कट आम लोगों के जीवन को कठिन बना रहे है स्थिति न केवल असुविधाजनक है, बल्कि किसानों की सिंचाई और छोटे उद्योगों के संचालन पर भी गंभीर प्रभाव डाल रही है।

हरियाणा में अब 1000 रुपए में होगी खेतों की पैमाइश, अब 1 इंच का भी नहीं आएगा फर्क

 

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

सांसद ने सरकार से मांग की कि तुरंत प्रभाव से बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, खराब ट्रांसफार्मरों को बदला जाए, और जर्जर लाइनों की मरम्मत की जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं और दावों से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीन पर वास्तविक सुधार जरूरी है।

 

सांसद सैलजा ने कहा कि प्रदेश में उत्तरी एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ही आपूर्ति करता है, प्रदेश में कुल 82 लाख से अधिक उपभोक्ता है। उत्तरी क्षेत्र की अपेक्षा दक्षिण क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा है।

 

 

निगम अधिकारियों के पास पूरा डॉटा होता है कि प्रदेश में किस किस लोड के कितने ट्रांसफार्मर है। कहां पर बिजली की तारें बदली जानी है। गर्मी में लोड कि तना बढ़ सकता है। जो तैयारी गर्मी से पहले की जानी थी उसे गर्मी शुरू होने पर प्रारंभ किया जाता है।

sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Developed by Mukesh Gusaiana

 

जब उपभोक्ता भीषण गर्मी से जूझ रहा होता है तब मेंटीनेंस के नाम पर 5-6 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी जाती है। निगम अधिकारियों ने लोड मैनेजमेंट पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी करना किसी भी सरकार के लिए उचित नहीं है और यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो इसका जवाब जनता अवश्य देगी।

TAGGED:#हरियाणा #कुमारीसैलजा #बिजलीसंकट #24घंटेबिजली #बिजलीकटौती #PowerCrisis #HaryanaNews #ElectricityIssue #राजनीति #विपक्षकीआवाज #सरकारसेसवाल #जनसमस्या #BreakingNews #IndiaNews
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article गोशालाओं के संचालन के लिए अनुदान राशि के चेक वितरित

ताजा खबरें

गोशालाओं के संचालन के लिए अनुदान राशि के चेक वितरित
सिरसा न्यूज
रेणु शर्मा
गौशालाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही सरकार: रेणु शर्मा
सिरसा न्यूज
dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Home शिक्षा व रोजगार
Haryana land measurement online
हरियाणा में अब 1000 रुपए में होगी खेतों की पैमाइश, अब 1 इंच का भी नहीं आएगा फर्क
कृषि न्यूज
sirsa news
sirsa news सिरसा ने हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया, जानिए स्व-गणना में टॉप 5 जिले
सिरसा न्यूज
jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Home गाँव की कहानी
नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
Deepanshu Jindal IAS
माधोसिंघाना में आईएएस दीपांशु जिंदल का स्वागत: आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी पत्नी आईएएस रीतिका परम्परागत पहनावे में मंच पर पहुंचे
किसान सक्सेस स्टोरी सिरसा न्यूज
Anemia awareness Sirsa
छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के गुर, सिरसा स्कूल में हेल्थ कैंप आयोजित
सिरसा न्यूज स्वास्थ्य समाचार
ऐलनाबाद में हृदयविदारक घटना, पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
सिरसा न्यूज
sirsa news
सिरसा के गांव ढूकड़ा के खेतों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
कृषि न्यूज सिरसा न्यूज
Sirsa Heat Wave News 2026 
Sirsa Heat Wave Alert 2026: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी
स्वास्थ्य समाचार
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?