मौसम में कल वीरवार यानि 3 जुलाई 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून सक्रिय होने से कई प्रदेशों में बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र 2 जुलाई को कमज़ोर पड़ गया है। हालांकि, इससे जुड़ा हुआ चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 4.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है।
मानसून ट्रफ रेखा अब बीकानेर, अजमेर, गुना, सतना, डाल्टनगंज, बांकुरा होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, ओडिशा, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात की उम्मीद है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, दिल्ली और केरल में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की वर्षा की संभावना है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तथा मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। असम, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, केरल और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हुई।
ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।सौराष्ट्र और कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश देखने को मिली
