मौसम में आज रविवार को भी बदलाव रहेगा। मानसून की सक्रियता के कारण कई प्रदेशों मेंं बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई राज्यों में जबरदस्त बरसात हो रही है, जिससे कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय मौसम विभाग ने आज रविवार 20 जुलाई 2025 के लिए कई प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बरसात का पूर्वानुमान जारी किया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। आईएमडी ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भा जारी किया है, इन प्रदेशों बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं।
20 और 21 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात की संभावना है। 20-22 और 24 जुलाई को पंजाब, हरियाणा में भारी बरसात होने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम
दिल्ली एनसीआर में 20 जुलाई 2025 को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं। 21 जुलाई को फिर से भारी बरसात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में बारिश के आसार
यूपी में रविवार को मौसम फिर बदलेगा और मानसून में तेजी आएगी, इससे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज बरसात का दौर देखने को मिलेगा।
बिहार का मौसम
बिहार में फिर से रविवार को भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई जिलों में बादल छाए रहने की आशंका है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में वज्रपात और आंधी की संभावना है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का हाल
20-24 जुलाई के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के मंडी, ऊना, शिमला, हमीरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
