मानसून सक्रिय होने से जगह जगह अच्छी बरसात हो रही है। शुक्रवार को अनेक प्रदेशों में बदरा जमकर बरसे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज शनिवार यानि 12 जुलाई को भी कई जगह पर झमाझम बरसात होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक 7-8 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, इस दौरान हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी।
Developed by Mukesh Gusaiana
इसी के साथ ही उधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून मेहरबान है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
Developed by Mukesh Gusaiana
राजस्थान में बरसात जारी
इसी के साथ ही बात करें राजस्थान की तो यहां पर मॉनसून की सक्रियता से राजस्थान के अनेक एरिया में बरसात का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में चाकसू में सबसे अधिक 97 मिलीमीटर बरसात हुई।
