मानसून सक्रिय होने से जगह जगह अच्छी बरसात हो रही है। शुक्रवार को अनेक प्रदेशों में बदरा जमकर बरसे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल शनिवार यानि 12 जुलाई को भी कई जगह पर झमाझम बरसात होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक 7-8 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, इस दौरान हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी।
Developed by Mukesh Gusaiana
इसी के साथ ही उधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून मेहरबान है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
राजस्थान में बरसात जारी
इसी के साथ ही बात करें राजस्थान की तो यहां पर मॉनसून की सक्रियता से राजस्थान के अनेक एरिया में बरसात का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में चाकसू में सबसे अधिक 97 मिलीमीटर बरसात हुई।
