जिला स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल में दी आर्यन स्कूल के 8वीं कक्षा के छात्र अर्जुन व प्रणीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक में आयोजित होने वाली हरियाणा ओपन बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप में अपना चयन करवाकर अपने अभिभावकों व जिले का नाम रोशन किया। स्कूल डायरेक्टर अनिल गोयल, राकेश गोयल, चारू गोयल, प्रिंसिपल श्वेता माहेश्वरी, मीनू मैम व स्पोट्र्स हैड अनिल चौधरी ने दोनों विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। स्कूल डायरेक्टर अनिल गोयल, राकेश गोयल, चारू गोयल, प्रिंसिपल श्वेता माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से कहा कि खेल मनुष्य जीवन का अह्म हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हंै, बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाते हंै। उन्होंने कहा कि दी आर्यन स्कूल बेहतर शिक्षा के साथ-साथ स्पोट्र्स अकेडमी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर खेलों में भी विद्यार्थियोंको पारंगत बना रहा है। विद्यार्थियों की रूचि के अनुसार उन्हें खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।
