सिरसा। केंद्र व हरियाणा सरकार की कुनीतियों के खिलाफ ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सब यूनिट प्रधान सुनील कुमार मेहला की अध्यक्षता में खारिया सब डिवीजन में मीटिंग हुई। मंच का संचालन सब यूनिट सचिव आत्मा राम ने किया। राज्य उपप्रधान बाबू लाल, राज्य प्रेस सचिव सुखदेव सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि केंद्र सरकार पूरे देश के बिजली ढांचे को बड़े-बड़े पूंजी पत्तियों के हाथों में सौंपने का काम कर रही है, उन्हें सस्ते दामों पर बड़े मुनाफे के लिए अपने चाहतों कंपनियों को जनता व कर्मचारी के विरोध के वजूद भी जबरदस्ती निजी हाथों देने का काम कर रही है बिजली क्षेत्र प्राइवेट कंपनी ऊपर जाने के बाद बिजली गरीब व आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगी।
बिजली पर प्राइवेट कंपनियों का कब्जा होने के बाद देश का औद्योगिक क्षेत्र बर्बाद होने की कगार पर पहुंच जाएगा। जबरदस्ती आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर नीति लागू की जा रही है, जो गलत है बिजली निगम में काम करने वाले कर्मचारियों पर यह नीति लागू नहीं होनी चाहिए, इससे डिपार्टमेंट का भी काफी नुकसान होगा। सर्किल वाइज ड्यूटी होनी चाहिए, ताकि कर्मचारी भी अच्छे ढंग से काम कर सके डिपार्टमेंट का भी फायदा हो, ऐसी नीति बननी चाहिए, जिससे जनता को भी अच्छी सुविधा मिले। कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान ना किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए,
पुरानी पेंशन को लागू किया जाए आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए, लाइन पर काम करते समय अचानक दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है तो उसे शहीद का दर्जा दिया जाए। परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी जाए, आम जनता को सस्ते रेट में बिजली उपलब्ध करवाई जाए, कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस कम से कम 5000 हजार प्रति महीना दिया जाए, अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, हजारों पद खाली पड़े हैं, स्थाई भर्ती की जाए, ताकि हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले इन तमाम मांगों को लेकर किसान मजदूर कर्मचारी व्यापारी आम जनता 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 25 करोड़ से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता पंचकूला के कार्यालय के बाहर कर्मचारियों की मांगों को लेकर 7 जुलाई को प्रदर्शन करने का नोटिस दिया गया था। मुख्य अभियंता की ओर से यूनियन को बातचीत करने के लिए 5 जुलाई हेड ऑफिस पंचकूला मीटिंग का टाइम दिया गया है। कुछ प्रमोशन कर दी गई है, यूनियन के पदाधिकारी बातख्ीत के लिए जाएंगे। इस मौके पर सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, लखबीर सिंह यूनिट सचिव, मदन लाल जेई, शमशेर सिंह एएसएसए, मदन लाल फोरमैन, प्रोमिला, राजेश बिशला, रमेश गोस्वामी, राजकुमार एलडीसी, अशोक लाइनमैन, राजकुमार एसए, कुलदीप, अनिल असिस्टेंट, लाईनमैन सुल्तान, प्रवीन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
