mahendra india news, new delhi
देश की बड़ी खबरों में हरियाणा और दिल्ली से हैं। दिल्ली-एनसीआर में वीरवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन झटकों से दिल्ली-एनसीआर के लोग सुबह-सुबह हिल उठ गये। जानकारी के अनुसार यह झटके सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर महसूस किए गए।
बतायाा जा रहा है कि भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही। भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर में लगे हैं। हरियाणा में गुरुग्राम सोनीपत, बहादुरगढ़ और जींद तक महसूस किए गए। सुबह-सुबह लोगों ने ऑफिस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
झज्जर था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र राजधानी दिल्ली से 51 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक झज्जर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। एनसीएस (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र) के अनुसार, भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था। भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल की फिलहाल कोई सूचना अभी तक नहीं हैं। भूकंप के झटके बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सबसे अधिक महसूस किए। झटकों की दहशत के बाद लोग अपने-अपने घरों और ऑफिसेज से बाहर निकल आए।
