नाथूसरी चौपटा।
गांव शक़्कर मंदोरी में बाबा धूड़नाथ महाराज की समाधि पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके गदिशिन महाराज सत्यनारायण जी ने बताया कि हर गुरु पूर्णिमा पर सभी गांव के लोग एकत्रित होकर भंडारे का आयोजन करते है साथ ही लोग एक साथ बैठकर प्रशाद ग्रहण करते है साथ ही उन्होंने बताया कि इस समाधि पर सभी धर्मों के लोग अपनी मनोकामना लेकर आते है और उनकी इच्छा पूर्ण होती है।
गांव के पूर्व सरपंच हरिराम सहारण ने बताया कि लगभग 80 से 90 साल पहले राजस्थान के छतरगढ़ से आकर यहां गांव में बाबा धूड़नाथ जी महाराज ने तपस्या की थी और गांव में ही उन्होंने समाधि ले ली,तब से पूरे गांव के लोगो की बड़ी माँन्याता है।आज इस मौके पर सत्यनारायण जी महाराज,शास्त्री शंकरलाल रामसरा,योगचार्य नरशी सहारण,मनीष कासनिया, सुरजीत सहारण, गोरी शंकर,सुरेंद्र कड़वासरा,सुखदेव सहारण, बिके मंदोरी,जोनी शर्मा,राकेश,सुरेंद्र, अर्जुन,शेरसिंह,सहित अन्य सेवादार व ग्रामीण मौजूद रहे
