सिरसा। दी माधोसिंघाना पैक्स की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रधान व उपप्रधान पद हेतु सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सिरसा संजीव शर्मा द्वारा मनोनीत चुनाव अधिकारी निरीक्षक सुभाष चंद्र को नियुक्त किया गया।
Developed by Mukesh Gusaiana
Developed by Mukesh Gusaiana
इस बैठक में प्रबंधक कमेटी सदस्य संतलाल पूनिया, रणधीर बैनीवाल, दलबीर भांभू, सतवीर सैनी, राजेंद्र दहिया, कुलदीप शर्मा, सुनीता देवी पत्नी कृष्ण लाल भांभू, मीरां देवी पत्नी कुलदीप जांदू उपस्थित हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से संतलाल पुत्र राजेंद्र पूनियां को प्रधान व सुनीता देवी पत्नी कृष्ण लाल भांभू को उपप्रधान पद के लिए निर्वाचित किया गया। सभी सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान व उपप्रधान को बधाई दी और पैक्स के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
