एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के ६ दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन सिरसा में किया गया, जिसमें संगठन की रीति-नीति, कार्य पद्धति और पंच प्रण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वर्ग के अंतिम दिन प्रांत अध्यक्ष डा. सुशील मेहता ने संगठनात्मक घोषणाएं करते हुए पुन: संजीव रलिया को अभाविप जिला संयोजक घोषित किया। उनकी पुनर्नियुक्ति से एबीवीपी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।
पुन: जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर उन्होंने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री, प्रांतीय अध्यक्ष डा. सुशील मेहताए प्रांत संगठन मंत्री संजय कस्वां और
प्रांत मंत्री राहुल वर्मा, विभाग संगठन मंत्री पवन दूबे एवं जिला प्रमुख संदीप कुमार (देशप्रेमी) सहित समस्त संगठन पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। चार दिवसीय अ यास वर्ग में विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्य, कार्य शैली और दायित्व निर्वहन के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।
