राजधानी नई दिल्ली में आयोजित मि. इंडिया पावर लिफ्टिंग में सिरसा के सुभाष नानूआना ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है।
अपेक्स अस्पताल के संचालक डा. आर के मेहता व डा. मुकेश ने संयुक्त रूप से बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया।
पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सुभाष नानूआना ने इस प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए गोल्ड मैडल जीतकर अभिभावकों के साथ-साथ जिले के गौरव को बढ़ाया। इससे पूर्व भी सुभाष नानूआना 8 बार मिस्टर इंडिया पावर लि िटंग इंडिया का खिताब जीत चुका है।
पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सुभाष नानूआना ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों के प्रोत्साहन, अपनी मेहनत व कोच आकाश राव के मार्गदर्शन को दिया। डा. मेहता ने बताया कि उन्हें सुभाष नानुआना की सफलता पर गर्व है और उ मीद है कि वो भविष्य में बहुत आगे जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल के प्रति सुभाष नानूआना का समर्पण भाव ही उसकी सफलता का असल राज है।
