सिरसा। साथ चले फाउंडेशन समय-समय पर समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न सराहनीय कार्य करता रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को संस्था द्वारा आईटीआई वूमेन कॉलेज को भीषण गर्मी के मद्देनजर एक वाटर कूलर भेंट किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य उग्रसैन ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए पूरी टीम का हार्दिक धन्यवाद किया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से साथ चले फाउंडेशन की टीम को एक विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यगण सीए मोहित भारती, सीए सुनील सेठी, सीए चेतन झूंठरा, सीए दरवेश स्वामी, सीए अतुल जैन, सीए हेमंत गोयल एवं सीए विकास सचदेवा उपस्थित रहे। प्राचार्य ने कहा कि संस्था का यह प्रयास न केवल समाज में जागरूकता का संचार करता है, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करता है कि वे भी सामाजिक उत्तरदायित्व को समझें और अपने-अपने स्तर पर योगदान दें।
