choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Follow US
Home » जो नेक होगा वो धैर्यवान और सहनशील भी होगा : सतगुरु कंवर साहेब जी महाराज
हरियाणा

जो नेक होगा वो धैर्यवान और सहनशील भी होगा : सतगुरु कंवर साहेब जी महाराज

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 16, 2025
Share
6 Min Read

तन की पवित्रता सेवा से धन की पवित्रता दान से और मन की पवित्रता हरि भजन से ही संभव है।गुरु के वचन में रहना सिख लो आप स्वयं तो क्या दूसरों का भी कल्याण कर जाओगे।लगन लगाओ क्योंकि जिसको लगन लगी वो युगों युगों अमर हो गए। बाना नहीं बान यानी आदत से भगत बनो परमात्मा के आसरे हो जाओ हर तरफ से निर्भय हो जाओगे।जो नेक होगा वो धैर्यवान और सहनशील भी होगा।यह सत्संग वचन परमसंत सतगुरु कंवर साहेब जी महाराज ने रूपावास गांव में स्थित राधास्वामी आश्रम में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सत्संग में उमड़ी साध संगत को फरमाए।

जन्माष्टमी की शुभकामना देते हुए हुजूर कंवर साहेब जी महाराज जी ने कहा कि आज का शुभ दिन है क्योंकि जहां आज हम अवतारी पुरुष श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मना रहे हैं वहीं आज सत्संग का भी लाभ उठा रहे हैं।सत्संग से बड़ा कोई त्योहार और कोई आयोजन नहीं है।सत्संग रूह का कल्याण करता है।हमारी रूह इस संसार में रच बस कर इसके पदार्थो में ग़ाफ़िल हो गई है।इस गफलत में हम संतोष रूपी धन को नष्ट कर रहे हैं।इज्जत मान बडाई इंसान को गिरावट की और लेकर जाते हैं।इस झंझावात से संतो का सत्संग निकालता है।

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

उन्होंने कहा कि इंसान ये तो मानता है कि कोई परमसत्ता है जो सब कुछ चला रही है परंतु यकीन नहीं करता।वह अभिमान में आकर स्वयं को ही भगवान समझ बैठता है।इस अभिमान में वह अच्छे बुरे में फर्क खत्म कर देता है।उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों में सबसे उत्तम यौनी का धारक इंसान से हम गफलत की अपेक्षा नहीं कर सकते हैं।इंसानी यौनी में यदि कुछ कमी है तो वो इसके पिछले जन्म के कर्मों का फल है।कर्म पीछा नहीं छोड़ता चाहे लाख जन्म ले लो।इंसान को यही चेतावनी देने परमात्मा ने अपने संदेश वाहक के रूप में संतो को देह रूप में इस धरा पर भेजा।उन्होंने फरमाया कि यह कर्मबंदी संसार है।जैसे कर्म करोगे वैसा ही फल मिलेगा लेकिन हम ग़लत काम के लिए परमात्मा को दोष देते हैं ।संसार की लुभावनी चीजें हमें आकर्षक जरूर करती हैं लेकिन उनमें सार कुछ नहीं है।उन्होंने कहा कि यह संसार संभल के फूल के समान हैं और हम उस तोते की भांति हैं जो उस फूल को फल समझ कर चोंच मारता है लेकिन उसे मिलता केवल फूस है।

गुरु महाराज जी ने कहा कि इस जगत में सारे के सारे पदार्थ हैं लेकिन जो कर्म हीन होते हैं उन्हें ये नहीं मिलते।कंवर साहेब जी ने कहा कि नारी के गलत संग से आपका जोबन जाता है।द्रव के सेवन से आपका धन जाता है और कुसंग से आपका सब कुछ चला जाता है।विषयों के गुलाम इंसान का चरित्र नहीं रहता।जिसके पास चरित्र है उसके पास सबकुछ है।उन्होंने कहा कि जुए की जीत भी अच्छी नहीं और हार भी अच्छी नहीं।उन्होंने कहा कि संतो का संग आपको इन तीनों की परछाई से बचाता है।सचेत रहो और सजग रहो।उन्होंने कहा कि हम कृषि प्रधान देश के वासी हैं।कुछ समय पहले तक किसान हाल जोतता था तो पहले धरती माता की वंदना करता था।धरती माता की वंदना इसलिए कि वो एक दाने के बदले लाखों दाने देती थी।उन्होंने कहा कि आप भी प्रभु में अपनी आस्था को मजबूत करो क्योंकि अगर उसके भरोसे रहोगे तो आपके कारज सिद्ध होंगे।इतिहास गवाह है कि जिसने उसको हाजिर नाजिर माना उसके लिए तो परमात्मा नौकर भी बना,रथवान भी बना।उसके लिए वो नारी भी बना और हज्जाम भी बना।वो सबकी सुनता है।उसके आगे ना रिश्वत चलती है ना चालाकी।

sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Developed by Mukesh Gusaiana

गुरु महाराज जी ने कहा कि शुद्ध अन्न से ही शुद्ध मन होगा इसलिए सबसे पहले खान पान सुधारो और दूसरे अपना संग ठीक रखो।उन्होंने कहा कि बुराई सिखाने का कोई स्कूल नहीं है फिर भी वो हमारे अंदर आ जाती हैं क्योंकि सकारात्मकता को बार बार जगाने की आवश्यकता है।बार बात अपनी संतान को चेताओं।संतान की इच्छा नहीं केवल जरूरत पूरी करो।इच्छा कभी रुकती नहीं हैं बल्कि वे तो समुद्र के लहरों की भांति हिलोर मारती हैं।उनकी इच्छाओं पर बांध बनाओ।हम दुनिया को तो सुधारना चाहते हैं लेकिन अपनी संतान को नहीं सुधारते।हुजूर कंवर साहेब जी ने कहा कि जीवन उस पक्षी की भांति है जो कुछ वक्त के लिए आया बैठा चहचहाया और फिर उड़ गया इसलिए पदार्थो को उतना ही भोगों जितने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज समाज के लिए सबसे बड़ी चिंता युवा पीढ़ी का नशे की तरफ जाने की है।दिन प्रतिदिन घर बर्बाद होते हैं।जाने जा रही हैं लेकिन हम चेत नहीं रहे।उन्होंने कहा कि संतान को अफसर बनाने की चाह मत रखो उसे अच्छा इंसान बना दो।एक नशे के कारण इंसान चोर,जार,बेईमान, झूठा बन जाता है।इंसान और परमात्मा में ज्यादा अंतर नहीं है।मानव और दानव बनना आपके अपने हाथ में है।मत भूलो अच्छाई अच्छाई फैलाएगी और बुराई केवल बुराई। इस अवसर पर समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Haryana IAS Transfer News 2026
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article रूपवास गांव में राधा स्वामी सत्संग 16 अगस्त को, संत हुजूर कंवर साहेब जी महाराज करेंगे प्रवचन
Next Article हरियाणा में बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, दो बच्चों को लगी गोली

ताजा खबरें

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Haryana News
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Yojana
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Education
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
Health
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Education
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Jobs
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Mandi Bhav
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home अजब गजब
sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Chopta Sirsa News Home खेल रोजगार शिक्षा हरियाणा
Haryana Police GK Questions
100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Education
भिवानी में किन्नर समाज द्वारा नवजात का कुआ पूजन, ढोल-नगाड़ों के बीच अनोखा आयोजन
किन्नर समाज ने किया नवजात का कुआं पूजन, समाज को दिया बड़ा संदेश
Haryana News
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?