हरियाणा की बड़ी खबरों में जींद जिले से हैं। सफीदों में घर के अंदर सो रहे परिवार पर रविवार रात्रि करीबन एक बजे गेट से गोलीबारी कर दी। इसमें 2 बहनों को गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बहनों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इस घटना की पुलिस जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि बच्चियों के पिता के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी मामले में आरोपियों ने फायरिंग की है।
जानकारी के अनुसार रात्रि को एक बजे के करीबन उसे फायरिंग की आवाज सुनी। उसने देख तो उसकी पोती 13 वर्ष की तरनुम व 10 साल जसमीन लहु-लुहान जमीन पर पड़ी थीं। बताया जा रहा है कि तरनुम को छाती व जसमीन को हाथ में गोली लगी हुई थी।
नूरहसन ने बताया कि सोनू आबजा, मिता, राहुल, अजय निवासी सिंघाना, बीरू, सतीश उर्फ मोनू निवासी आदर्श कॉलोनी के साथ उसके बेटे नौसाद में झगड़ा हुआ था। इसमें आरोपियों ने नौसाद के हाथ, पैर तोड़ दिए थे। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था। इसके बाद भी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डर के कारण उन्होंने छोटे बेटे साहिल को तो बाहर भेज दिया थ।
इस बारे में नूर हसन का आरोप है कि सोनू के इशारे पर ही उनके परिवार पर हमला किया गया है और उनकी बेटियों को गोलियां मारी गई हैं। आरोपियों ने 3 लाख रुपए की डिमांड और मामला वापस लेने की धमकी दी है। पुलिस ने इस संदर्भ में सोनू, मिता, राहुल, अजय, बीरू, सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, रात को एक बजे फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
