हरियाणा के सिरसा में सिरसा चौपटा रोड पर गांव नेजियां खेड़ा के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार काला सिंह पुत्र नाथ सिंह वासी निहाल सिंह वाला जिला मोगा पंजाब व जगराज सिंह पुत्र मुख्तार सिंह वासी भागीगे निहाल सिंह वाला जिला मोगा पंजाब अपने बाइक पर सवार होकर सिरसा से भादरा की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान जैसे सिरसा जिला के गांव नेजिया खेडा के पास पहुंचे, सामने से आ रही स्वीफ्ट कारके साथ इनका एक्सीडेंट हो गया। जिसमे काला सिंह आयु करीबन 50 वर्ष पुत्र नाथ सिंह वासी निहाल सिंह वाला जिला मोगा पंजाब की मौका पर ही मौत हो गई व जगराज सिंह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए नागरिक हस्पताल सिरसा दाखिल करवाया गया है जिसकी हालात नाजुक है। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची।
