सिरसा। लायंस क्लब इंटरनेशनल के थीम वाक्य सर्वे भवंतु सुखिन: की अवधारणा के अनुसार लायंस क्लब सिरसा लोक्षित की ओर से स्थनीय एफ ब्लॉक के मेन पार्क में जारी तीन दिवसीय योग भगाए रोग कार्यक्रम के दूसरे दिन योगाचार्य वीरेंद्र नागपाल ने योग साधकों को स्वस्थ रहने के लिए कपालभाति, अनुलोग विलोम, ताड़ासन, वज्रासन, मंडूकासन आदि अनेक योगभ्यास करवाए। उन्होंने प्राणायम करते समय सावधानियां बरतने की सलाह दी।
इस अवसर पर जनपद पीआरओ इन चीफ लायन पुनीत बंसल मुख्यातिथि थे। उन्होंने उपस्थित साधकों को लायंस क्लबों द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब लोक्षित ने जनपद 321ए-3 द्वारा अपनाए गए हरियाली संकल्प, स्वास्थ्य लख्य, स्वस्थ बच्चे, जीते जी रक्तदान, जाते जाते नेत्रदान व अन्नपूर्णा लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक ही प्रोजेक्ट में अनेक प्रोजेक्ट्स लगाकर दूसरी क्लबों के लिए उदाहरण पेश किया है। क्लब के सचिव लायन भारत भूषण ऐलावादी ने बताया कि क्लब द्वारा बीते दिन पौधारोपण के अलावा मरीजों की बीपी व शुगर की जांच का कैंप लगाया गया था।
योगाभ्यास के दूसरे दिन पार्क में लगभग 100 मरीजों की एनीमिया व सामान्य रोगों व जांच की गई जिसमें सामान्य जांच में डॉ. अनु व एनीमिया जांच में डॉ. राजेश गोदारा ने मुख्य भूमिका निभाई। क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंगला ने बताया कि योगाभ्यास शिविर के अंतिम दिन सोमवार को बीपी, शुगर व नेत्र जांच की जाएगी। इसके अलावा एफ ब्लॉक के सरकारी स्कूल में बच्चों के दांतों की जांच की जाएगी तथा जरूरतमंद बच्चों में स्टेशनरी वितरित की जाएगी। इन कैंपों के अवलोकन के पश्चात लायन पुनीत बंसल ने क्लब के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर लायन अशोक धवन, लॉयन मदन नढा, लायन अरविंद साहनी, लायन केवल कंबोज, लायन प्रहलाद राय गुर्जर के अलावा धीरज अरोड़ा, लक्ष्मण गुर्जर, टीएल मक्कड़, कृष्ण मुंजाल आदि अनेक गणमान्य मौजूद थे।
