Haryana News: हरियाणा के नूंह के गांवों के लिए बड़ी खबर है। खबर है कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नूंह में 74 गांवों में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी निजी कंपनी को देने का निर्णय लिया है।
इसलिए लिया यह फैसला
जानकारी मिल रही है कि यह फैसला बिजली विभाग ने घाटे से उबरने के लिए लिया गया है। इस फैसले के बाद ये निजी कंपनी नूंह के इन 74 गांवों में बिजली फाल्ट ठीक करने से लेकर बिजली बिल की वसूली का काम होगा।
बिजली विभाग ने दी जानकारी
बता दें कि बिजली विभाग ने जानकारी दी है कि नूंह के नगीना और पुन्हाना के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण एरिया में बिजली चोरी और बिल न भरने की वजह से बिजली निगम घाटे में है। विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, जानकारी मिली है कि इन गांवो के 15 ग्रामीण फीडर 65 प्रतिशत से लेकर 81 प्रतिशत तक घाटे में चल रहे हैं। इन 15 फीडर के अंतर्गत 74 गांव आते हैं।
बिजली निगम प्रबंधन ने यहां लगातार हो रहे घाटे को दूर करने के लिए घाटे वाले 15 फीडर की पहचान कर उन्हें निजी कंपनी के हवाले करने की योजना तैयार की है। निजी कंपनी पर इन फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मरम्मत करने से लेकर फाल्ट ठीक करने की जिम्मेदारी होगी। मरम्मत के अलावा नए कनेक्शन जारी करने, मीटर रीडिंग लेने और बिल भुगतान के लिए ऑनलाइन बिल जमा करवाने का भी प्रबंध करना होगा।
