Breaking News: हरियाणा के पड़ोसी राज्य राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है। वहां के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे हर तरफ चर्चा हो रही है। असल में नागौर जिले में दौरे पर गए शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश में नए शिक्षा सत्र में कई बदलावों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति के बाद रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा.
दिया बयान
मीडिया से बात चीत के दौरान मंत्री ने दावा किया कि इन फैसलों से बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने जा रहा है और परीक्षा परिणामों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। आगे शिक्षामंत्री ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ और कोई बच्चा फेल हुआ तो शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाएगी। बता दें कि मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि बच्चों के लिखित परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आने चाहिए. अगर बच्चे 80 में से 40 नंबर नहीं लाते हैं तो वे पास हो जाएंगे, लेकिन शिक्षक को फेल कर दिया जाएगा
50,000 शिक्षकों की पदोन्नति करेगी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार पर पांच साल के कार्यकाल के दौरान शिक्षकों की पदोन्नति नहीं करने का आरोप लगाया गया था लेकिन वर्तमान सरकार प्रदेश में 50,000 शिक्षकों की पदोन्नति करेगी. इसके साथ ही, नई शिक्षक भर्ती के लिए भी आयोजन किया जाएगा. .
