Haryana IAS Transfer 2026Haryana IAS Transfer 2026

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार IAS अधिकारी यश गर्ग को HARTRON के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि 2009 बैच के IAS अधिकारी मनीराम शर्मा को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

यश गर्ग को HARTRON का अतिरिक्त प्रभार

2009 बैच के IAS अधिकारी यश गर्ग वर्तमान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक एवं सचिव तथा MSME के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें इन मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) के MD का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इससे पहले HARTRON के MD की जिम्मेदारी IAS अधिकारी राजनारायण कौशिक के पास थी।

चौधरी के.आर.एम. कॉलेज जमाल की दो छात्राओं ने CDLU टॉप 10 मेरिट में मारी बाजी, ललिता चौथे और ज्योति छठे स्थान पर

मनीराम शर्मा बने HPGCL के MD

2009 बैच के IAS अधिकारी मनीराम शर्मा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और चीफ सेटलमेंट कमिश्नर हैं। सरकार ने उन्हें अब हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

मनीराम शर्मा इस पद पर 2009 बैच के IAS अधिकारी पंकज की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।

राजनारायण कौशिक को वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी

2010 बैच के IAS अधिकारी राजनारायण कौशिक को HARTRON के MD पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का MD और हरियाणा सचिवालय स्थापना विभाग का सचिव बनाया गया है।

डॉ. मुनीश नागपाल को स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदारी

2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. मुनीश नागपाल को सचिवालय स्थापना विभाग के विशेष सचिव पद से स्थानांतरित कर स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

अनिरुद्ध यादव को अर्बन चैलेंज फंड स्कीम का मिशन डायरेक्टर

2023 बैच के IAS अधिकारी अनिरुद्ध यादव, जो HSIIDC के अतिरिक्त MD और गुरुग्राम ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के CEO की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, को अर्बन चैलेंज फंड स्कीम का मिशन डायरेक्टर बनाया गया है।

तीन HCS अधिकारियों की भी नई पोस्टिंग

सरकार ने तीन HCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है।

2016 बैच के HCS अधिकारी कंवर सिंह को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के संयुक्त निदेशक पद से स्थानांतरित कर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ उन्हें आयुष्मान भारत (हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी) के संयुक्त CEO की जिम्मेदारी भी दी गई है।

2020 बैच के HCS अधिकारी नसीब कुमार, जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में संयुक्त निदेशक हैं, को हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं 2023 बैच के HCS अधिकारी मयंक वर्मा को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के संयुक्त निदेशक पद से स्थानांतरित कर शहरी स्थानीय निकाय (ULB), हरियाणा में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

हरियाणा सरकार की वेबसाइट पर IAS और HCS अधिकारियों की सिविल लिस्ट उपलब्ध है तथा सरकारी आदेशों के लिए ई-गजट व्यवस्था भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *