हरियाणा के गांव कुम्हारिया में करवा चौथ का व्रत रखती महिलाएंहरियाणा के गांव कुम्हारिया में करवा चौथ का व्रत रखती महिलाएं

चौपटा। खंड के गांव कुम्हारिया में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ के अवसर पर व्रत रखकर सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। वीरवार सुबह से ही महिलाओं ने सजना संवरना शुरू कर दिया। इसके बाद पूजा की सामग्री लेकर महिलाएं एकत्रित होकर व्रत की कथा सुनी व पूजा-अर्चना की। फिर सूर्यदेव को अर्घ्य देकर फलाहार लिया।

गांव कुम्हारिया में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा
गांव कुम्हारिया में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा

महिलाएं शकुंतला बैनीवाल, सुनीता देवी, संजना बैनीवाल, विमला देवी, शारदा देवी, शीला देवी, संतोष, सरोज, नीलम ने बताया कि खेतों में काम का समय तो है फिर भी परंपरा के अनुसार अपने सुहाग की लंबी उम्र की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। उन्होंने बताया कि व्रत के दौरान पूरा दिन निराहार रहकर शाम को चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *