बालाजी सेवा ट्रस्ट को 51 हजार रुपये सहयोग देते जाखोदिया परिवार के सदस्यबालाजी सेवा ट्रस्ट को 51 हजार रुपये सहयोग देते जाखोदिया परिवार के सदस्य

​नाथूसरी चोपटा ​समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले गांव कुम्हारिया निवासी स्वर्गीय मनीराम बेनीवाल जाखोदिया की तीसरी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनके सुपुत्रों द्वारा एक प्रेरणादायी और सराहनीय पहल की गई है। स्वर्गीय मनीराम बेनीवाल के सुपुत्र दारा सिंह बेनीवाल व पृथ्वी सिंह बेनीवाल ने अपने पिता की स्मृति पर सालासर आने-जाने वाले पदयात्रियों व श्रद्धालुओं की सेवा के लिए एक उदार सहयोग प्रदान किया है।

​परिवार की ओर से फतेपुर दो जांटी धाम स्थित पैतालीसा धर्मशाला तथा नरसिंहपुरा धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे सालासर यात्रियों के विशाल भंडारे के लिए बालाजी सेवा ट्रस्ट, नाथूसरी चोपटा को 51,000/- रुपये की राशि दानस्वरूप भेंट की गई है।

पूर्व सरपंच स्व. चौ. मनीराम बैनीवाल की तीसरी पुण्यतिथि पर पुत्रों ने पैंतालिसा धर्मशाला रामदेवरा में एक लाख रुपये किए दान

​इस अवसर पर बालाजी सेवा ट्रस्ट के प्रधान सुभाष बेनीवाल, पूर्व प्राचार्य पालाराम कासनिया, राधाकृष्ण बेनीवाल, नंबरदार सोहनलाल शयोरान ने जाखोदिया परिवार के प्रति गहरा आभार प्रकट किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि “दानवीर और परोपकारी परिवारों के ऐसे ही खुले मन से दिए गए सहयोग के कारण ही भंडारे जैसे पुनीत और महान कार्य अनवरत रूप से चल पाते हैं। समाज में इस प्रकार की दानशीलता युवा पीढ़ी को सामाजिक और धार्मिक कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देती है।

​इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी जाखोदिया परिवार के इस परोपकारी कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए स्वर्गीय मनीराम बेनीवाल को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *