chopta sirsa news। क्षेत्र के गांव जोधकां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बुधवार शाम भारतीय हॉकी खिलाड़ी savita punia सविता पूनिया के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जोधकां सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सविता पूनिया का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सविता पूनिया के सम्मान में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम
कार्यक्रम शाम करीब छह बजे शुरू हुआ। सविता पूनिया के समारोह स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया तथा उनकी खेल उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए सम्मानित किया। समारोह में ग्रामीणों ने कहा कि सविता पूनिया ने हॉकी के क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियां युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सविता की सफलता से गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। Savita Punia

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी सविता पूनिया के प्रति अपना सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप रातुसरिया, सुनीता सेतिया, MLA अर्जुन चोटाला, पतली डाबर के सरपंच लखविंदर सिंह और मौजूखेड़ा के सरपंच हरपाल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और बेटियों को आगे बढ़ने का हौसला देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समारोह के दौरान सविता पूनिया के प्रति ग्रामीणों का उत्साह और सम्मान देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया।


